बिहार में कोरोना वायरस (COVID-19) के 12 नए मामले सामने आए हैं। सिवान में एक ही परिवार के संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 51 हो गई है। बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 5,734 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5,095 लोगों का इलाज जारी है। 473 लोग ठीक हो गए हैं और 166 लोगों की मौत हो गई है।
#Bihar 12 new Coronavirus positive cases (10 people of a family in Siwan) reported in the state today, taking the total number of positive cases to 51: Bihar Principal Health Secretary Sanjay Kumar
— ANI (@ANI) April 9, 2020








