राज्य में तीन नए विश्वविद्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तीन नए विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, मेडिकल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के गठन से संबंधित विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। वहीं, आर्यभट्‌ट ज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। नए यूनिवर्सिटी गठन संबंधी विधेयक विधानमंडल के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।

बिहार पंचायती राज दूसरा संशोधन विधेयक के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। जो तीन नई यूनिवर्सिटी होंगी, उसके चांसलर मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, यूनिवर्सिटी की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन मुख्यमंत्री और वाइस चेयरमैन विभागीय मंत्री होंगे। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्टस में डिप्लोमा से लेकर पीजी तक की पढ़ाई होगी।

स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 1754 करोड़ मिले

राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए कैबिनेट ने 1754 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। यह राशि 1015 स्वास्थ्य उप-केंद्र, 228 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ 86 प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर खर्च की जाएगी।

Input: dainik bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *