बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रवासी मजदूरों में अब कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अबतक 1326 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 8 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 499 लोग ठीक भी हुए हैं. बिहार में अब कोरोना के 819 एक्टिव केस हो गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर एक डाटा जारी किया गया है. इस आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 651 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के चलने से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 651 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. यानि 8 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. 7646 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है. जबकि अभी भी 3463 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग है.
Input : First Bihar







