नहीं है। इस पर सभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। 12 बजे भी जब सदन की कार्यवाही शुरू करने विधानसभा अध्यक्ष नहीं आये। सभापति नरेंद्र नारायण यादव ने कार्यवाही शुरू की और 2 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया।

पारदर्शी आसन से सभी लोग प्रसन्न नहीं हो सकते : सभाध्यक्ष

पक्ष-विपक्ष की ओर से पिछले कुछ दिनों से पक्षपात के भेदभाव के आरोपों से आहत विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मुद्दे पर मंगलवार को विधानसभा में खुलकर अपनी बात रखी। प्रश्नोत्तरकाल के दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की ओर से बेवजह किसी पक्ष की ओर से गाइड होने की बात को बेबुनियाद और गलत बताया। कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने वाले आसन से सभी लोग प्रसन्न नहीं हो सकते। आसन नियमों और परंपराओं से सर्वजनहिताय काम करता है और निर्णय लेता है।

सभाअध्यक्ष ने कहा कि आसन निष्पक्ष है और सदस्यों के आचरण को जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आसन पर दबाव नहीं बना सकता है। अपने व्यवहार को ठीक रखिए। मर्यादित आचरण करें, ताकि किसी की भावना आपके व्यवहार से आहत नहीं हो। यह जीवन नश्वर है, जन्म हुआ है तो मौत भी अटल है। ऐसे में हमारा व्यवहार और कार्य ही हमें लोगों के दिलों में जिंदा रखेगा। सभाध्यक्ष ने कहा कि आसन पर अकारण टीका-टिप्पणी कर सभी अपनी ही विश्वसनीयता खोते हैं। जनता बहुत संवेदनशील और सूक्षम समालोचक है, वह संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के मनोभावों को बड़ी आसानी से समझ लेती है। सलाह दी कि ऐसी मानसिकता को त्याग कर सभी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें। आश्वस्त किया कि आसन सभी माननीय सदस्यों के हितों का संरक्षक है।

Source : Hindustan

May be an image of fruit and text that says "Download Suvidha 5 E-mart APP Same day delivery Muzaffarpur (Bihar) www.suvidhaemart.com YOU STAY AT HOME WE DELIVER! #StayHome #StaySafe ONION 1KG 32/- ALMOND 250G 145/- KAJU 250G -215/- SUGAR 1KG- 36/- NAIYAL PANI 20/ PIECE ORDER NOW! +91 98106 17390 Or via Whatsapp SHOPPING ABOVE 2000 GET 1KG SUGAR FREE COUPON CODE SUVIDHAFIRST Get Google play Avai Available'n the App Store"

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD