बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी सरकार के द्वारा बड़े स्तर पर की जा रही है . इस कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के लिए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. बिहार सरकार के अधिकारियों मंत्रियों के साथ साथ विधानसभा अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी बैठक की है.राष्ट्रपति के बिहार आगमन और विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद विधानसभा परिसर में जाकर तैयारियों का जायजा लिया था. अब सरकार ने यह तय किया है कि विधानसभा परिसर में शताब्दी स्तंभ बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद करेंगे.

बिहार विधान सभा में शताब्दी स्तंभ के निर्माण कार्य की जिमेदारी बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की है. इस पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विधानसभा में शताब्दी स्तंभ बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे. शताब्दी स्तंभ में बिहार के इतिहास को दिखया जायेगा. शताब्दी स्तभ कैसा हो इसके लिए विशेषज्ञ सीएम नीतीश कुमार और बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के निर्देश के अनुसार काम कर रहे हैं. शताब्दी स्तंभ का डिजाइन जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा.

अशोक चौधरी ने कहा कि यह बड़ा अवसर है जब राष्ट्रपति बिहार आएंगे और विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे. बिहार विधानसभा भवन तैयार होने के बाद 7 फरवरी 1921 में पहली बैठक हुई थी. पिछला 100 साल बिहार विधान सभा उपलब्धियों भरा रहा है.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *