बिहार के औरंगाबाद जिले में शादी समारोह से लौटने के दौरान दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।

नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध के समीप बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई जिसमें दूल्हे के चाचा बिहार पुलिस में कांस्टेबल 50 वर्षीय रामानुज सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भोला बिगहा के 50 वर्षीय रामानुज सिंह और 66 वर्षीय मिथिलेश सिंह शामिल हैं। रामानुज सिंह दूल्हा के चाचा हैं।

 4

मिली जानकारी के अनुसार ये लोग कुटुंबा के ढीबर में बारात में शामिल होने आए थे और यहां से वापस लौटने के क्रम में इनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इधर रिसियप थाना क्षेत्र में घेउरा गांव के समीप एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलौती गांव के रवि रंजन शर्मा और उपेंद्र कुमार के रूप में की गई है। दोनों बाइक से बारात से वापस लौट रहे थे। रवि रंजन दूल्हे का भाई था। शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।

Input : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD