DARBHANGA.इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्कूली बच्चे को करेंट लगने से मौत हो गई है। उसके बाद कारवाई की गई है। बताया जाता है कि स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय में बह़ा हादसा हुआ है। यहां करंट ने कोहराम मचा दिया। इस करंट की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई है वहीं बीस से अधिक छात्राएं झुलस गई हैं। हादसा कक्षा में शुक्रवार को हुआ। इससे पहली कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं दो शिक्षक समेत बीस विद्यार्थी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। प्रधानाध्यापक हरेकृष्ण सिंह को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इससे कुछ देर के लिए स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील होता दिखा।

इधर, मौके पर अभिभावकों की अफरा-तफरी मच गई। पहुंचे अभिभावकों ने ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल झुलसी छात्राओं को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, तत्काल घटना को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने सात शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। घटना के बाद से प्रधानाध्यापक मौके से फरार है। हादसे के बाद नाराज लोगों ने विद्यालय को घेरकर व्यवस्था के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोग मुआवजे की मांग और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। नाराज लोगों ने अस्पताल में इलाज के लिए भी जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर सीओ अनिल कुमार मिश्र पहुंचे। थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय भी दलबल के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला। बीडीओ राजेश कुमार ने स्कूल के सात प्रखंड शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। स्थाई शिक्षक सह प्रधानाध्यापक हरेकृष्ण सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अनुशंसा भेजी है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD