भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सिंगर पवन सिंह कोरोना की वजह से इन दिनों आरा स्थिति अपने घर पर हैं. इसकी वजह से हमेशा उनसे मिलने के लिए उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती है. हद तो तब हो गई जब शनिवार को एक फैन उनसे मिलने के लिए दिल्ली से पहुंचा और उसने हाथ काटकर उसपर पवन सिंह का नाम लिख लिया. इस दौरान वह उनके घर के बाहर मिलने के लिए काफी देर तक खड़ा रहा.

घर के अंदर से कुछ लोग निकले जिसके बाद लड़के से पूरी जानकारी ली. इसके बाद उसे पवन सिंह से मिलाया गया. इस दौरान पवन सिंह ने आगे ऐसी गलती नहीं करने की बात समझाई. दिल्ली से मिलने आए लड़के के साथ उन्होंने तस्वीर भी खिंचवाई. इसके बाद आगे से ऐसा नहीं करने के लिए कहा. बता दें कि इसके पहले भी एक युवक व्हील चेयर से सैकड़ों किलोमीटर चलकर उनके घर आरा मिलने आया था.

आरा एसपी की ओर से बढ़ाई गई पवन की सुरक्षा
इधर, पवन सिंह के आरा स्थित आवास के बाहर लगातार मिलने के लिए लगी लोगों की भीड़ को देखते हुए आरा एसपी की ओर से सुरक्षा बढ़ाई गई है. पवन सिंह कोविड महामारी के दूसरी लहर के दौरान से अपने आरा स्थित आवास पर ही हैं. लॉकडाउन खुलने के बाद से ही पवन के घर बाहर 400 से 500 की संख्या में फैंस की भीड़ हमेशा देखने को मिल रही है. जिसके बाद जिला प्रशासन ने पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया और उन्हें सिक्योरिटी दी गई है.
Input: abp news