राज्य के पंचायतों में भी अब बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। सरकार ग्रामीण इलाकों में परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ वहां आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराएगी। इस योजना के तहत सभी पंचायतों में बस स्टैंड का निर्माण कराएगी। पहले चरण में सूबे के 500 पंचायतों में बस स्टैंड के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 10 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई है। स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति देगी। इस योजना के तहत 10 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा बस स्टैंड का निर्माण होना है।

क्यों पड़ी जरूरत

ग्रामीण इलाकों में स्टैंड नहीं होने के कारण वाहन जहां-तहां खड़े होकर पैसेंजरों को चढ़ाते और उतारते हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी पंचायतों में स्टैंड बनाने का निर्णय लिया है। स्टैंड का निर्माण होने के बाद ग्रामीण इलाके के लोगों को बस पकड़ने में सहूलियत होगी।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD