परीक्षा के इंतजार में बैठे बीआरएबीयू विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय खण्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। स्नातक पार्ट – 3 के छात्र अब आॅनलाईन माध्यम से परीक्षा दें सकेंगे।

आॅनलाईन तरीके से परीक्षा का निर्णय कोविड- 19 सक्रमण एवं छात्रो की बड़ी संख्या को मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा यह फैसला लिया गया।

आपको बता दें, कि यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को परीक्षा करवाने की दिशा – निर्देश देते हुए यह छूट दी है, वे कोविड – 19 की परिस्थितियों को देखकर यह परीक्षा करवा सकती है।

फार्म भरने हेतू दिए गए दिशा – निर्देश
• छात्रों को विश्वविद्यालय की साईट पर जाकर खुद को रजिस्टर्ड करना है। रजिस्ट्रेशन के दौरान पंजीकरण, राॅल नंबर , पार्ट 1 एवं 2 का अंकपत्र होना आवश्यक है।

• आॅनलाईन फार्म हेतु नवीनतम फोटो एवं हस्ताक्षर होने चाहिए, जिनकी साईज 100 केबी या उससे से कम होनी चाहिए।

• छात्र एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद पुन: लाॅगिन कर बेसिक जानकारी भरेंगे।

• दी गई जानकारी को सेव करते हुए आगे बढेगें, जहां उन्हे पेपर का सही चयन करना होगा
• और सारी जानकारी को पुन: जांचकर फाईनल संबमिट करेंगें। और फार्म भरने की यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

छात्रों ने विवि के द्वारा उठाए जा रहे कदम की सराहना करते हुए बताया, कि विश्वविद्यालय (विवि) द्वारा उठाये जा रहे यह कदम बेहद स्वागत योग्य है। परीक्षा न होने से सत्र देरी की समस्या तो बनी ही रहती है, लेकिन आॅनलाईन माध्यम से हम समय पर परीक्षा दे पाएंगे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD