जासं, पटना : बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए 22 सितंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को साथ में सैनिटाइजर की छोटी बोतल लानी होगी। इस बाबत राज्य नोडल अधिकारी ने शनिवार को निर्देश जारी कर दिया। महाविद्यालयों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन का दायित्व राजभवन, पटना द्वारा ललित नारायण मिथिला विवि, दरभंगा को दिया है। पूर्व कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा 29 मार्च को होनी थी, परंतु, कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। राज्य नोडल अधिकारी ने बताया, यह परीक्षा पूर्वाह्न् 11:00 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाíथयों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सभी परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर और सैनिटाइजर की छोटी बोतल साथ लानी होगी। उन्हें आवश्यकतानुसार अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहना होगा।

परीक्षा केंद्र से जुड़े वाहनों का भी होगा सैनिटाइजेशन : प्रत्येक परीक्षा केंद्र, केंद्राधीक्षक के कार्यालय, नोडल ऑफिसर के कार्यालय, जोनल कोऑíडनेटर के कार्यालय और परीक्षा कार्य में लगीं सभी गाड़ियों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
22 सितंबर को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, एलएनएमयू कर रहा आयोजन, 15 सितंबर से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते प्रवेश पत्र
Source : Dainik Jagran
मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।






