कोरोना काल में बंद पड़े सभी स्कूल फिलहाल खुलने वाले नहीं हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने इसको लेकर साफ़ साफ़ आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में स्कूल खोलकर बच्चों की जिंदगी खतरे में नहीं डाला जा सकता है. फिलहाल स्कूल खुलने के कोई आसार नहीं हैं.
शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि स्कूल खोलने का निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा.

इस तरह प्रदेश के 50 हजार से अधिक प्राथमिक स्कूल अभी बंद रहेंगे. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. हम बहुत सोच विचार कर स्कूल खोलने पर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट की टीम के साथ सलाह करेंगे. इसके बाद उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें फैसला होगा कि स्कूल कब खुलेंगे.

आपको बता दें कि यही वजह है कि बच्चों को ऑनलाइन क्लास कराया जा रहा है. और बच्चे घर पर ही नेट के माध्यम से क्लास में हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि बच्चों के अभिभावक भी बच्चों के घर में रहने से परेशान हैं लेकिन बावजूद इसके बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD