बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार सलीम मर्चेंट जल्द ही पावर स्टार पवन सिंह के साथ होली में धमाल मचाने वाले हैं. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. वे जल्द ही एक गाना लेकर आने वाले हैं, जिसका नाम है ‘बबुनी तेरे रंग में’. मगर उससे पहले सलीम सुलेमान ने पवन सिंह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पवन सिंह उनके अच्छे मित्र हैं. उनकी प्लानिंग थी कि वह पवन सिंह के साथ एक गाना करें.

उनसे जनवरी में मुलाकात हुई थी. खूब बातचीत हुई और तय कर लिया कि इस बार होली वे साथ करेंगे. होली धमाका कमाल का गाना है. इसका नाम है बबुनी तेरे रंग में मैं और थोड़ा यंग हो गया. लीरिक्स डॉ. सागर ने लिखा है जो बिहार से ही आते हैं. त्रिद्धा चौधरी पवन के अपोजिट हैं. इस बार हम कुछ अलग कर रहे हैं.

हर भाषा और प्रांत के लोगों से जुड़ने की इच्छा
इस गाने के कंसेप्ट को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान बड़ा देश है. उनकी उम्मीद है कि हर भाषा और प्रांत के लोगों से जुड़ जायें. चाहे बिहार, यूपी और देश का कोई भी प्रदेश हो. बहुत दिनों से सोच रहा था कि बिहार यूपी के लिए कुछ करना चाहिए. पवन सिंह अच्छे दोस्त हैं. तो ये गाना तो होना ही थी. वे एक दूसरे को जानते हैं. पवन सिंह से उन्हें मनीषा दीदी ने मिलवाया. उनकी भी बड़ी तमन्ना थी कि हम पवन सिंह के साथ आयें. उन्होंने कहा कि पवन बहुत अच्छा गाते हैं. लास्ट टाइम उनका गाना सुना था, तो तभी तय कर लिया था कि इस बार होली उनके साथ ही करेंगे.

पूरे देश में छा जाये गाना, यही उम्मीद है
भोजपुरी में गाना करने को लेकर कहा कि अपनी मिट्टी से जुड़कर होती है. फोक और लोक संगीत से जुड़कर होती है, वो सबों को पसंद आती है. हिंदुस्तानी सभ्यता और संस्कृति हमारे अंदर इतनी कूट – कूट कर भरी है. बहुत सारे बॉलीवुड गाने भी फोक से जुड़े होते हैं. यह गाना भी पॉप फोक के साथ एक अलग गाना बना. धुन बना तो बबुनी मेरे दिमाग में थी. उन्होंने कहा कि भोजपुरी बड़ी प्यारी भाषा है. लोग बड़े प्यारे हैं. संगीत को प्यार करते हैं. दीवाने हैं. तो उन्होंने सोचा इस बार होली हो ही जाये. बेशक यह बॉलीवुड स्टाइल का गाना है. भाषा भी हिंदी ही रखी है. यह गाना
Input: Live Cities





