बिहार में विधानसभा का चुनाव है. लगातार पार्टियां प्रचार-प्रसार कर रही है. इसी कड़ी में आज महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने मिलकर बदलाव के संकल्प की सामूहिक घोषणा की. पटना के एक नीजि होटल में महागठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर हमारा संकल्प बदलाव का जारी किया.

इसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दिया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि हम जो वादा कर रहे हैं, उसे पूरा भी करेंगे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है. लेकिन आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला सका है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार चुनाव में मोतिहारी आए. उन्होंने वहां कहा भी कि यहां फिर से चीनी मिल का चालू किया जाएगा. लेकिन अब तक मिल चालू नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि बिहार में सभी कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम सेवा करते हैं, हमें मेवा नहीं चाहिए. लेकिन उनके राज में कितने घोटाले हुए ये उनको याद तक नहीं है.

आरजेडी नेता ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में बिहार में उत्पादन नहीं होता है. बिहार में बिजली खरीदी जाती है. लेकिन ये सीएम नीतीश कुमार को नहीं दिखता है. उन्होने ये भी कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनती है तो सबसे पहले किसानों का लोन माफ करेंगे.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD