मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में राजद और कांग्रेस (महागठबंधन) के अलग-अलग चुनाव लड़ने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि महागठबंधन में क्या हो रहा, यह जानने में हमलोगों की ना कोई रुचि है ना ही दिलचस्पी। इसका जवाब वही लोग दे सकते हैं। जो चाहे वो करें।

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस खुद जीतने के लिए नहीं, बल्कि राजद को जिताने के लिए लड़ रही है। कहा कि महागठबंधन के दोनों बड़े दलों के बीच तीखी बयानबाजी केवल दिखावा है। चुनाव बाद दोनों फिर एक सुर में बोलने लगेंगे।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार में कांग्रेस का अस्तित्व राजद के बचे-खुचे जनाधार के भरोसे है। जो पार्टी बीस साल से लालू-राबड़ी की पालकी ढो रही है और जिसने चारा-घोटाला, अलकतरा घोटाला और रेलवे होटल के बदले जमीन घोटाला तक पर चुप्पी साधी, वह किस मुंह से राजद के खिलाफ बोल सकती है? कहा, राजद-कांग्रेस केवल एनडीए के वोट काटने के लिए चुनाव लड रहे हैं। लोगों को इस नूरा-कुश्ती से सावधान रहना चाहिए।

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

krishna-motors-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *