विकासशील इंसान पार्टी अपनी भूमिका तय करने की दौड़ में महागठबंधन छोड़ एनडीए की ओर दौड़ लगा रहे हैं। मुकेश सहनी के अनुसार तेजस्वी ने उनके साथ धोखा किया है, तेजस्वी किए वादे से मुकर गए है।

Bihar Elections 2020: Who is VIP Chief Mukesh Sahni which says they are  backstabbed by RJD & quitting to Grand Alliance - मुकेश सहनी: कभी मायानगरी  के लिए छोड़ा था घर-बार, शाहरुख

मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश सहनी भाजपा के बुलावे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे आज शाम दिल्ली गए हैं। अब संभावना व्यक्त की जा रही, कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि रविवार को दिन भर बिहार बीजेपी की दिल्ली में मैराथन बैठक चली है। इसी बीच लोजपा का जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद एनडीए में विवाद गहरा गया है।डैमेज कंट्रोल के तौर पर मुकेश सहनी को एनडीए में शामिल कराया जा सकता है।

Bihar assembly election: Now, Sahni's VIP's turn to decide future course -  bihar election - Hindustan Times

मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव  ने उनकी पीठ में छुरा मारा है। कहा कि उनसे 25 सीट और एक उप मुख्यमंत्री पद को लेकर बात हो चुकी थी। सहनी ने कहा उनका प्रण है, कि भविष्य में कभी भी तेजस्वी यादव के साथ राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन तेजप्रताप यादव के विषय में विचार कर सकते हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD