DESK : पीजीआई में बीडीएस इंटर्न डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली. महिला डॉक्टर की पहचान पानीपत की रहने वाली कनिका सेठी के रुप में की गई है. कनिका ने मंगलवार की शाम को होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. कनिका ने कमरे की छत से लगे पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगाई. महिला डॉक्टर के सुसाइड के खबर मिलते ही हड़कंप मच गया.

महिला डॉक्टर ने की खुदखुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मैं मम्मी और पापा से बहुत प्यार करती हूं...

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें महिला डॉक्टर ने किसी को खुदकुशी के लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया है. फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस को जो सुसाइड नोट मिली है उसमें अंग्रेजी में लिखा है कि ‘मैं मम्मी और पापा से बहुत प्यार करती हूं. फरवरी महीने से काफी परेशान चल रही हूं और मैं अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार हूं.’ इस सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD