पटना. बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य में नयी सरकार बनने की कवायद के बीच जहां तेजस्वी यादव को महागठबंधन विधायक दल का नेता चुन लिया गया वहीं, कांग्रेस में असंतोष के स्वर फूट पड़े हैं. पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता तारिक अनवर नेता ने जहां कांग्रेस में बदलाव की मांग की है, वहीं सांसद अखिलेश सिंह ने कहा है कि हार की जिम्मेदारी सबको लेनी होगी. इस बीच कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पूव मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कंग्रेस विधायकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने का ऑफर देकर राजनीति गरमा दी है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को सीएम नीतीश के साथ आ जाना चाहिए. नीतीश कुमार सबके नेता हैं और उनकी नीति कांग्रेस से बहुत अलग नहीं है. सभी कांग्रेस विधायक साथ आ जाएं ये उनके लिए भी बेहतर है. मांझी ने कहा कि कांग्रेस और सीएम नीतीश कुमार की विचारधारा भी लगभग एक ही है.
बता दें कि मांझी ने यह ऑफर तब दिया है जब यह खबर आई कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों में बहुमत से महज 12 सीटें दूर रहने पर महागठबंधन ने अभी सरकार बनाने की आस नहीं छोड़ी है. वह अपने पुराने सहयोगी जीतन राम मांझी की हम और मुकेश सहनी की वीआईपी पर डोरे डाल रहा है.
बता दं कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें अपनी पार्टी का औपचारिक समर्थन पत्र सौंप दिया है. इसके पहले पार्टी की जीतनराम मांझी की अध्यक्षता में बैठक हुई और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया.
Source : News18





