बिहार में चुनाव प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने प्रचार का आगाज किया था, जिसके बाद आज वो एक बार फिर निश्चय संवाद के जरिए वर्चुअल रैली कर रहे हैं. आज नीतीश कुमार अलग-अलग जिलों की 11 विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित कर रहे हैं.
इस दौरान नीतीश कुमार के भाषण से पहले ही कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंत्री संजय झा ने मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मुझे एक दोस्त का मैसेज आया है कि ‘मुंबई में बत्ती गुल बा, बिहार में लाइट फुल बा’. इस नारे के साथ नीतीश कुमार की मौजूदगी में बिहार में बिजली व्यवस्था की तारीफ की गई.
लाइव अपडेट
नीतीश कुमार- कोरोना वायरस दुनिया भर में फैला हुआ है, कोई नहीं जानता संक्रमण ऊपर जाएगा या नीचे, बिहार में नीचे गया. इसके लिए हमने काम किया है. 22 लाख लोगों को ट्रेन के माध्यम से लाया गया. 15 लाख लोगों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई.नीतीश कुमार- ये सच है कि बड़े उद्योग यहां नहीं आते हैं क्योंकि यहां समंदर नहीं है और विशेष दर्जा भी नहीं है. लेकिन हमने छोटे छोटे उद्योगों के जरिए विकास का काम किया है. नीतीश कुमार- कोरोना के चलते इस बार समय कम है और हर जगह जाना मुमकिन नहीं है लेकिन कल से हम लोगों के बीच जाना शुरू कर रहे हैं. साथ ही तकनीक के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं.
Input: Aaj Tak







