दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ को लेकर रेलवे ने 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे से 13 जोड़ी व अन्य जोन से 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। मुजफ्फरपुर के रास्ते सात जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा।
रेलवे बोर्ड ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। संबंधित रेलवे स्टेशनों को पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन को लेकर कोविड-19 के मद्देनजर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि पूजा स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी।
इन ट्रेनों का मुजफ्फरपुर के रास्ते होगा परिचालन
दरभंगा-अमृतसर (15211/12)
मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद- मुजफ्फरपुर ( 15269/ 70)
दरभंगा-अहमदाबाद- दरभंगा ( 15559/ 60)
रक्सौल -लोकमान्य तिलक टर्मिनल (15267/68)
दरभंगा-पुणे (गाड़ी संख्या 11034/33)
मुजफ्फरपुर-पोरबंदर (गाड़ी संख्या 19269 /70)
दरभंगा-लोकमान्य तिलक (गाड़ी संख्या 11061/ 62)
Input: Live Hindustan







