मिथिलांच की धरती पर हवाई सेवा शुरू हो चुकी है. दरभंगा एयरपोर्ट पर आज पहला विमान आया. आज पहली फ्लाइट 11:05 में बैंगलुरु से से दरभंगा पहुंची. फ्लाइट से निकले यात्रियों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली. वहीं फ्लाइट से निकले यात्रियों का एयरपोर्ट ऑथिरटी ने उनका स्वागत भी किया.

Image

आपको बता दें कि वही फ्लाइट दिल्ली के लिए दिन के 11.45 के लिए प्रस्थान की जो दिल्ली दोपहर के 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी. दरभंगा एयरपोर्ट पर शुरू हो रही विमान सेवा के पहले दिन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू समेत कुछ अन्य शहरों से फ्लाइट की आवाजाही होगी. ऐसे में नई फ्लाइट सेवा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Image

मालूम हो कि उद्घाटन के पहले दिन ही मुंबई से 12.10 पर रवाना हुई फ्लाइट 2.30 बजे भी दरभंगा पहुंचेगी और वापस 3.00 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी. दरभंगा से दिल्ली, मुम्बई और बेंगलुरु के लिए विमान उड़ान सेवा आज से शुरू हो गई.

Image

Image

Image

वहीं आपको बता दें कि इस एयरपोर्ट पर 1400 स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल में फैला टर्मिनल बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है. टर्मिनल बिल्डिंग में 6 चेक इन काउंटर बनाए गये हैं. पीक घंटों में एक चेक इन काउंटर 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम हैं. बोइंग 737 और बोइंग 800 फ्लाईट्स के संचालन करने में सक्षम इस एअरपोर्ट के रन वे को तैयार किया जा रहा है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD