पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया (Purnia) में भरी पंचायत के बीच प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई गई. मामला कसबा थाना के नगर पंचायत वार्ड संख्या 17 का है. दरअसल मनोच गांव के विनोद उरांव का विधवा हिना ऋषि के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग (Love Affair) था और दोनों के बीच अवैध रूप से जिस्मानी रिश्ते भी थे. दोनों पहले से शादीशुदा भी थे लेकिन हिना के पति की मौत हो गयी थी. इस बीच उसका प्रेमी विनोद शादी से मुकर गया तब लड़की उसे खींचकर पंचायत में लाई जहां दोनों जाति के लोग बैठे.

4 साल तक यौन शोषण करने के बाद मुकरा प्रेमी तो पंचायत में घसीट लाई प्रेमिका, फिर हुई शादी

पैसे से पंचायती करने की हुई कोशिश

पहले तो पंचायत ने लड़की के अस्मत का सौदा लगाना चाहा लेकिन जब हिना ने पैसे लेने से इंकार कर दिया तो पंचायत ने दोनों को शादी करने का फैसला सुनाया. भरी पंचायत में ही विनोद ने हिना की मांग में सिन्दुर भरा और एक दूसरे को मिठाई खिलाया. हिना की मानें तो उनक पहला पति मर गया था. उसको एक लड़का भी है. विनोद के प्यार के झांसे में आकर वो अपने बेटा को छोड़कर विनोद के साथ भाग गयी थी.

पहले से शादीशुदा थे दोनों

विनोद ने चार साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और उसे ठुकराना चाहता था लेकिन जब हिना को इसका अंदाजा हुआ तो उसे सीधे घसीट कर पंचायत में लाई. हिना ने भरी पंचायत में कहा कि अब उनके साथ कौन शादी करेगा लेकिन विनोद ने कहा कि उसके घर में पहली पत्नी है उसे समझा बुझाकर तब इसे अपने घर ले जायेगें. इधर हिना की मां रधिया देवी ने कहा कि विनोद शादी से मुकर रहा था लेकिन पंचायत में दोनों की शादी करायी गयी.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD