बेरोजगारों (Unemployed) को राजद (RJD) से जोडऩे के लिए वेबसाइट (Website) लांच करने के बाद नारा (Slogan) भी तय कर दिया गया। शनिवार 5 सितंबर की देर रात राजद कार्यालय को विशाल पोस्टर-बैनर (Poster-banner) से पाट दिया गया। राजद के नारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) की एक बड़ी तस्वीर के साथ लिखा है-नई सोच, नया बिहार-युवा सरकार, अबकी बार। रातोरात इतने बड़े बैनर से राजद कार्यालय का लुक बदल गया है।

जदयू बनाम राजद
जदयू (JDU) की वर्चुअल रैली (Virtual rally) से एक दिन पहले तेजस्वी के लिए नए स्लोगन से साफ है कि राजद ने भी अपने स्तर से चुनावी अभियान को आगे बढ़ा दिया है। अबतक तेजस्वी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से सरकार पर हमलावर थे। अब नए नारों के जरिए राजद की तैयारी को जदयू और भाजपा के मुकाबले में लाने की कोशिश है।

5 साल बनाम 15 साल के नारों का जवाब
राजद ने एक दिन पहले बेरोजगारों के लिए वेबसाइट लांच करके स्पष्ट कर दिया था कि इस बार चुनाव में मुख्य रूप से युवाओं पर फोकस किया जाएगा, क्योंकि जदयू की ओर से भी 15 साल बनाम 15 साल के नारों के जरिए युवाओं को ही प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें लालू-राबड़ी सरकार के दौरान के बिहार के बारे में बताया जा रहा है। ऐसे में राजद भी उसी उम्र समूह के युवाओं को ध्यान में रखकर बेरोजगारी का मुद्दा बना रहा है।
मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Source : Dainik Jagran





