राजद ने मंगलवार को देर शाम तक पहले चरण के अपने सभी प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए। हालांकि पार्टी ने प्रत्याशियों की कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की। राजद के हिस्से में पहले चरण की 71 में से 41 सीटें आई हैं। जबकि कांग्रेस को 21 और माले को नौ सीटें मिली हैं। राजद के 17 मौजूदा विधायकों को फिर मैदान में उतारा गया है। वहीं नए चेहरों को भी उतारा गया है, जो पहली बार चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधायकों और दूसरे दलों से आए लोगों को भी निराश नहीं किया गया है।
दिनभर राबड़ी आवास के बाहर टिकटार्थियों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। इस दौरान कई बार नारे भी लगते रहे। शाम होने तक अधिकांश स्थानों पर स्थिति साफ हो गई। सबसे अंत में बड़ाहरा सीट पर फैसला हुआ। पार्टी ने इस बार कई चीजों का ध्यान रखा है। करीब आधा दर्जन टिकट नेताओं के पुत्र-पुत्रियों और पत्नियों को देने के साथ ही कई टिकट बदले गए भी गए हैं।
विरोध के चलते देर रात बदला मकदुमपुर का टिकट
राजद सूत्रों की मानें तो मखदुमपुर सीट से पार्टी ने मौजूदा विधायक सूबेदार दास को फिर से प्रत्याशी बना दिया था। उन्हें बुलाकर सिंबल भी दे दिया गया। जैसे ही इसकी खबर फैली, उनका पुरजोर विरोध शुरू हो गया। खबर है कि राजद के सर्वे में भी इस सीट की रिपोर्ट ठीक नहीं आई थी। ऐसे में देर रात सूबेदार दास का टिकट काटकर सतीश दास को दे दिया गया।
यह हैं पहले चरण में राजद के 41 प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशियों के नाम
कुर्था: बागी कुमार वर्मा
ब्रह्मपुर: शंभुनाथ यादव
मोकामा: अनंत सिंह
सूर्यगढ़ा: प्रहलाद यादव
मखदुमपुर: सतीश दास
रजौली: प्रकाशवीर
मोहनिया: संगीता देवी
दिनारा: विजय मंडल
शेरघाटी: मंजू अग्रवाल
डेहरी: फतेह बहादुर कुशवाहा
मुंगेर: अविनाश कुमार
रफीगंज: मो. नेहालुद्दीन
बांका: जावेद इकबाल अंसारी
बड़हरा: सरोज यादव
गुरुआ: विनय यादव
मसौढ़ी: रेखा पासवान
बाराचट्टी: समता देवी
बेलहर: रामदेव यादव
बोधगया: सर्वजीत कुमार
जगदीशपुर: रामविशुन सिंह लोहिया
नोखा: अनीता देवी
जमुई: विजय प्रकाश
रामगढ़: सुधाकर सिंह
झाझा: राजेंद्र यादव
बेलागंज: सुरेंद्र यादव
चकाई: सावित्री देवी
शाहपुर: राहुल तिवारी
जहानाबाद: सुदय यादव
शेखपुरा: विजय सम्राट
गोह: भीम सिंह
नबीनगर: डब्लू सिंह
ओबरा: ऋषि सिंह
नवादा: विभा देवी
तारापुर: दिव्या प्रकाश
अतरी: अजय यादव
चैनपुर: भोला यादव
भभुआ: भरत बिंद
धुरैया: भूदेव प्रसाद
इमामगंज: उदय नारायण चौधरी
संदेश: किरण देवी
कटोरिया: स्वीटी हेम्ब्रम।
Input: Live Hindustan






