उत्तर-पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं से पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा जाे दिल्ली 7.4 से भी कम रहा। गया में न्यूनतम पारा शिमला और देहरादून से कम रिकाॅर्ड किया गया। गया में न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री जबकि शिमला में 5.3 और देहरादून में पारा 5.6 डिग्री था।

माैसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसकी वजह से बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। बादल छाने से उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का प्रभाव कम रहेगा। 5 के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। धूप निकलने के बाद भी तपिश नहीं होगी। मौसम सर्द बना रहेगा।

Input: Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD