लॉकडाउन के कारण जहां सभी लोग अपने घरों में कैद हैं. वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बाबा ने अपनी अंग्रेजी भाषा और गानों से धूम मचा रखी है. 2019 में सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं रानू मंडल (Ranu Mondal) तो अपनी आवाज और सिंगिग से लोगों के दिलों में बस गई थीं. बता दें, रानू मंडल ने बाद में बॉलीवुड में भी कई गाने गाए, जिसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. अब उन्हीं की तरह बिहार से सनी बाबा (Sunny Baba) का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. सनी बाबा भीख मांग कर अपना गुजर-बसर करते हैं, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि वह अंग्रेजी गाने गाकर भीख मांगते हैं.

सनी बाबा (Sunny Baba Video) का यह वीडियो ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो में सनी बाबा कुछ लोगों से बातचीत कर रहे हैं. इस दौरान वे कह रहे हैं कि आप लोग इंग्लिश में मुझसे सवाल करिए मैं जवाब दूंगा. एक शख्स पूछता है कि बाबा आप क्या करते हैं. सनी बाबा इंग्लिश में जवाब देते हुए कहते हैं- आई बेग. फिर शख्स पूछता है कि आप लंच और डिनर में क्या खाते हैं. इसका जवाब देते हुए सनी बाबा कहते हैं- व्हाट आलमाइटी गिव्स मी आई एम हैपी विद इट. वीडियो में बाबा बताते हैं कि उन्हें गाने और डांस से बहुत प्यार है.

इस वीडियो में सनी बाबा (Sunny Baba) एक पुराना अंग्रेजी सॉन्ग ‘ही विल हेव टू गो (He’ll Have To Go)’ गाते हुए नजर आ रहे हैं. सनी बाबा के टैलेंट को देख कोई हैरान है और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें, सनी बाबा की तरह ही रानू मंडल भी भीख मांग कर अपना गुजारा करती थीं. वह पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजर-बसर करती थीं, हालांकि, जब उनका गाने का वीडियो वायरल हुआ तो खुद लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी उनकी तारीफ की थी.

Input : NDTV

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD