तेजस्वी यादव ने आखिरकार खेल कर दिया. रघुवंश बाबू के लिए आंखे तो नम की लेकिन सियासी जीत के लिए रघुवंश प्रसाद के ध्रुव विरोदी रामा सिंह की पत्ती को राजद से टिकट थमा दिया.

रामा सिंह को लेकर लगातार हल्ला हो रहा था कि वो राजद के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे लेकिन इस पर तेजस्वी चुप्पी साधे हुए थे लेकिन अब रामा सिंह के लिए तेजस्वी का मोह खुलकर सामने आ गया है. तेजस्वी यादव ने रामा सिंह की पत्नी को महनार से राजद का उम्मीदवार बनाया है.

रामा सिंह को लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह लगातार विरोध करते रहे. पार्टी से इस्तीफा तक दे दिया और पार्टी की गलत नीतियों का विरोध करने के दौरान ही उनकी मौत भी हो गई. रघुवंश के निधन के बाद लालू यादव और तेजस्वी यादव ने उनकी याद में कई तरह की बातें कहीं लेकिन चुनाव जो न करवाए आखिरकार तेजस्वी ने चोरी छुप्पे सियासी खेल कर दिया और रामा सिंह को राबड़ी आवास बुलाकर उनकी पत्नी को राजद का सिंबल दे दिया.

अब देखना है कि रामा सिंह की पत्नी को टिकट देने के बाद अब सियासत कैसे जोर पकड़ती है.

Source : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD