बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव के चिर प्रतिद्वंदी एनडीए और महागठबंधन की ओर से जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। सोशल मीडिया का सहारा लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। ऐसे में जदयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने चिराग पर फिर एक बार बड़ा हमला बोला है। नीरज कुमार ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पर पहले भी राजद के साथ होने का दावा कर चुके हैं। ऐसे में फिर से लालटेन और चिराग पर तंज कसा है।
एनडीए की आँधी में जब लालटेन की लौ बुझ गई
फिर चिराग की क्या बिसात
इसे तो बुझना ही था@iChiragPaswan के पास अब @yadavtejashwi जिंदाबाद करने के सिवा कोई चारा शेष नहीं
फिलवक्त देखना लाजिमी है कि
दिल्ली का रुख करते हैं
या फिर अभिनय की काल्पनिक दुनिया में
जहाँ फेल हो राजनीति का रुख किए— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) November 5, 2020
जदयू के मंत्री ट्वीट कर कहा है कि एनडीए की आंधी में जब लालटेन की लौ बुझ गई तो फिर चिरा की क्या बिसात है। इसे तो बुझना ही था। चिराग पासवान के पास तेजस्वी यादव जिंदाबा करने के सिवा कोई चारा शेष नहीं बचा है। अब देखना ये है कि चिराग दिल्ली का रूख करते हैं कि या फिर अभिनय की काल्पनिक दुनिया में लौटते हैं, जहां वो फेल होकर राजनीति का रूख किए थे।
बता दें कि मंत्री नीरज कुमार पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन पर लगातार तीखा हमला बोल रहे हैं और आक्रमक रूख अख्तियार किए हुए हैं।
Source : News4Nation





