बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सियासी उठा पटक तेज हो गई है. सियासी जमीन तलाशने के लिए अब पाला बदलने का दौर अपने उफान पर है.अब तक नीतीश कुमार का गुणगान करने वाली लवली आनंद अब तेजस्वी का प्लान के मुताबिक चलेंगी.

नीतीश ने पुरुषार्थियों को जेल में डाल दिया

एनडीए में दाल नहीं गलने के बाद आज पूर्व सांसद लवली आनंद अपने बेटे चेतन आनंद के साथ तेजस्वी के दरबार पहुंची और लालू की लालटेन को थाम लिया. लालटेन थामने ही लवली के सुर बदल गए और सीधे वो नीतीश कुमार पर हमलावर हो गईं. लवली आनंद ने अपने पति आनंद मोहन को पुरुषार्थी बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने डर से सभी पुरुषार्थियों को जेल में बंद करवा दिया है.

आगे लवली आनंद ने कहा कि नीतीश सरकार जुल्मी सरकार है. नीतीश सरकार ने आनंद मोहन,लालू यादव समेत सभी बड़े नेताओं को जेल भेजने का काम किया है. लवली आनंद ने नीतीश कुमार को धोखेबाज कहा और कहा कि यह सरकार लोगों के साथ धोखेबाजी कर रही है. लेकिन जनता अब इस सरकार को हिसाब सिखाएगी उन्होंने दावा किया है कि हमारे साथ सभी वर्ग के लोग हैं . वहीं लवली आनंद बेटे चेतन आनंद ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महाराणाप्रताप जयंती के दिन क्या कहा गया था और क्या किया गया है? अब देखना है कि चुनाव में लवली आनंद तेजस्वी के लिए अपने वोटरों का वोट ट्रांसफर करवा पाती हैं या नहीं.

Input : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD