लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के बिहार लौटने की अटकलों पर विराम लग गया है. खुद लालू प्रसाद ने कहा है कि वो अभी इस समय बिहार नहीं आएंगे. पिछले दो दिनों से उनके बिहार आने की चर्चा जोरों पर थी. दरअसल बुधवार को LJP सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात की थी. वो पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर आयोजित श्रद्दांजलि कार्यक्रम का आमंत्रन देने 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचे थे. मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर लालू प्रसाद का स्वास्थ्य ठीक रहा तो वो कार्यक्रम में जरूर आएंगे. इसके बाद लालू के बिहार लौटनें और तेजस्वी चिराग के साथ आने की चर्चा जोरों पर पर थी.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा, ‘हम अभी पटना नहीं जा पाएंगे. तेजस्वी आदि लोग बरसी में शामिल होंगे. हम सभी अभिन्न साथी थे रामविलास जी के. चिराग को हमलोग हर तरह से सपोर्ट करते रहेंगे.इससे पहले भी लालू ने चिराग के सपोर्ट में कहा था लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में चाहे जो हेरफेर हुआ हो, लेकिन चिराग पासवान ही पार्टी के असली लीडर हैं. इसी दौरान लालू ने ये भी कहा था कि हम चाहते हैं कि तेजस्वी यादव और चिराग पासवान एक साथ आएं.

biology-by-tarun-sir

“रामविलास पासवान हमारे अभिभावक थे”

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था “पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हम सबके नेता होने के साथ-साथ अभिभावक भी रहे हैं. 2010 के चुनाव में लोजपा संस्थापक रामविलास से काफी कुछ सीखने का मौका मिला था. उनसे हमारा पुराना रिश्ता रहा है. हम लोग तो घर के ही हैं. तो वहीं एक मंच पर दोनों युवा नेता साथ नजर आएंगे, इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा जब उनके पिता लालू प्रसाद ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है तो मेरे कहने का कोई मतलब नहीं बचा है.

इधर चिराग पासवान ने इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है और कहा है तेजस्वी से मेरी मुलाकात व्यक्तिगत है. इसके किसी तरह के राजनीतिक मायने ना निकाले जाएं. साथ आना है या नहीं? इसपर बाद में बात होगी. जानकार बता रहे हैं कि चिराग 12 सितंबर (पिता की बरसी) से पहले कुछ नहीं बोलेंगे. इसके बाद ही वो नए गठबंधन या किसी राजनीतिक फैसले पर बयान देँगे।

Source: tv9

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *