टना. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) और बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) के बीच ट्विटर वॉर चल रहा है. पटना में आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव की ओर से सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोलने को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हुआ है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा कोविड केयर सेंटर के संचालन को लेकर एक वीडियो जारी किया गया. इसी को आधार बनाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया. इसी पर रोहिणी आचार्य ने पलटवार किया है. उन्होंने सुशील मोदी को राजस्थानी मेंढक तक कह दिया.

Bihar News, Patna, Lalu Prasad Yadav's daughter Rohini Acharya, Sushil Modi, बिहार न्यूज,

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तेजस्वी को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता. कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया था, उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं, उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया?’ इसके अलावा सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं?

रोहिणी बोलीं- मुंह थूर देंगे

लालू की बेटी व तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य सुशील मोदी के ट्वीट पर बुरी तरह से भड़क गईं. उन्होंने ट्वीट करके कहा- आज के बाद से मेरा या मेरी बहनो का नाम लिया न ये लीचर तो मुंह थूर देंगे आकर! भाग यहां से राजस्थानी मेंढक. रोहिणी आचार्या ने एक के बाद एक कई ट्वीट में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम पर तीखे हमले किए हैं. ट्वीट के जरिए रोहिणी ने सृजन सहित कई घोटालों में सुशील मोदी और उनसे जुड़े लोगों का नाम आने का आरोप भी लगाया है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD