आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में दिक्कत आ रही है. इसे लेकर एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिंता जताई है. शनिवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली एम्स से लालू जी वीकली रिपोर्ट आती रहती है. इससे पता चलता है कि उनकी अपडेट स्थिति क्या है. ये बातें उन्होंने अपने आवास पर आयोजित संत रविदास के जयंती समारोह में बोल रहे थे.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एम्स की वीकली रिपोर्ट से पता चलता है कि पिता लालू यादव की तबीयत कितनी खराब है. उनकी किडनी 25 परसेंट ही काम कर रही है. क्रिएटिनी काफी बढ़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि लालू जी को सांस लेने में भी प्रॉब्लम आती रहती है. वे अभी दिल्ली एम्स में एडमिट हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत जल्द ही ठीक हो जाएगी.

गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की जनवरी में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें रिम्स में ताबड़तोड़ कई टेस्ट कराए गए थे. इसके बाद उनकी तबीयत को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. इसके बाद उन्हें फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया और उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया. तब से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है. बता दें कि तेजस्वी यादव उन्हें देखने समय-समय पर जाते रहते हैं. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी लगातार दिल्ली में ही हैं.
Input: Live Cities







