राज्य में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही है। एक ओर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का महाभियान चला रखा है, तो दूसरी ओर टीके की कमी के चलते टीकाकरण की चाल बेहद सुस्त है। कोविन पोर्टल पर बुधवार को रात नौ बजे तक जारी आंकड़ों के हिसाब से राज्यभर में 1.02 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ। सात जिलों में एक भी टीका नहीं लगा। हालांकि बुधवार का दिन नियमित टीकाकरण के साथ सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही कोरोना टीका लगाने के लिए नियत किया गया है।

महाभियान के तहत छह माह में छह करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। टीका की दोनों डोज देने के लिए 12 करोड़ टीका चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जहां रोज छह लाख से अधिक टीकाकरण होना चाहिए, वहीं अधिकांश दिन आंकड़ा एक लाख के इर्द-गिर्द तक पहुंच पा रहा है। बुधवार को राज्य में 102045 लोगों को टीका लगा, जिसमें 18 पार वालों की संख्या 67448 थी। शेखपुरा, अरवल, लखीसराय, किशनगंज, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर में एक भी टीका नहीं लगा। जबकि दर्जनभर जिलों में 500 से कम लोगों को टीके लगे।

बिहार में 113 नये संक्रमित मिले, 32 जिलों में दस से कम
बिहार में 113 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान बुधवार को हुई। राज्य के पांच जिलों बक्सर, गया, कैमूर, मुंगेर व शिवहर में एक भी नए कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं हुई। वहीं, 32 जिलों में दस से कम नए संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,22,819 सैंपल की कोरोना जांच की गयी। राज्य में कोरोना का संक्रमण दर 0.09 फीसदी हो गई है। जबकि राज्य में एक दिन पूर्व 102 नये कोरोना संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 0.08 फीसदी थी।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 108 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.56 फीसदी हो गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 785 हो गयी। एक दिन पूर्व राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.56 फीसदी थी जबकि सक्रिय मरीज 782 थे।

पटना में सर्वाधिक 14 नए संक्रमित मिले

पटना में सर्वाधिक 14 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि एक दिन पूर्व पटना में 11 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई थी। वहीं, 32 जिलों में दस से कम नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। अररिया में 3, अरवल में 1, औरंगाबाद में 2, बांका में 1, बेगूसराय में 5, भागलपुर में 4, भोजपुर में 1, दरभंगा में 3, पूर्वी चंपारण में 2, गोपालगंज में 4, जुमई में 2, जहानाबाद में 1, कटिहार में 1, खगड़िया में 8, किशनगंज में 8, लखीसराय में 3, मधुबनी में 1, मुजफ्फरपुर में 5, नालंदा में 3, नवादा में 1, पूर्णिया में 4, रोहतास में 5, सहरसा में 7, समस्तीपुर में 3, सारण में 4, शेखपुरा में 2, सीतामढ़ी में 2, सीवान में 1, सुपौल में 3, वैशाली में 2 और पश्चिमी चंपारण में 2 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *