बिहार में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत ने हड़कंप मचा दिया है. अब तक कुल दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 85 पॉजिटिव केस पाए गए हैं. दूसरे मरीज की शुक्रवार को पटना AIIMS में मौत हुई है. यह शख्स वैशाली के राघोपुर पूर्वी गांव का रहनेवाला था. मृतक की उम्र 35 साल थी.

सबसे आश्चर्य की बात है कि राघोपुर के इस व्यक्ति की अबतक कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल पायी है. पुलिस सभी हिस्ट्री तलाशने में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस ने ऐहतियातन इस गांव को पूरी तरह से बंद कर दिया है.

राघोपुर जाने के जो भी रास्ते हैं उन्हें तत्काल बंद कर दिया गया. एक रास्ता हाजीपुर-गंगा ब्रिज की तरफ से तेरसिया (राघोपुर) जाता है और दूसरा कच्ची दरगाह की तरफ़ से रूस्तमपुर-पहाड़पुर होकर राघोपुर-जुड़ावनपुर तक पहुंचता है. गांव के एक व्यक्ति की मौत के बाद से राघोपुर आने-जाने के सारे रास्तों की नाकेबंदी कर दी गई है.
वहीं, राघोपुर गांव में जानेवाले रास्ते को बैरिकेट करके मुखिया, विकासमित्र और पुलिस के लोग लगातार वहां पहरा दे रहे हैंं.
Input : Live Cities
मुजफ्फरपुर नाउ पर सबसे पहले न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिहार, मुजफ्फरपुर और देश –दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.






