पटना. बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया (Liquor Mafia) का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. शराब माफिया आए दिन बिहार में कोई न कोई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सीतामढ़ी (Sitamarhi) की घटना यह बताने के लिए काफी है कि बिहार में शराब माफिया की तूती कैसे बोल रही है, लेकिन जब बात ऐसे शराब माफिया पर कार्रवाई की बात होती है तो सरकार की तरफ से अजीबोगरीब बयान दिए जाते हैं. शराब माफिया से पुलिस मुठभेड़ में शहीद हुए बिहार पुलिस के जवान की घटना पर बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव (Vijender Yadav) ने कहा कि अमेरिका की संसद में भी गोलियां चली हैं और अपराध कहां नहीं हो रहा, लेकिन अपराधी कोई भी हो सरकार करवाई करेगी.

Breaking News: शराब माफिया से पुलिस की मुठभेड़, दारोगा की मौत, चौकीदार की  हालत गंभीर | DBN NEWS

इसके साथ उन्‍होंने कहा कि ढाई सौ साल पहले सीआरपीसी ( CRPC) बना. क्या उसके बाद ब्रिटेन की जेल खाली हैं, क्या परिवार में घटनाएं नहीं होती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि किसी भी घटना के बाद करवाई की जाती है. नीतीश सरकार इस मामले में कठोर करवाई करेगी. बता दें कि सीतामढ़ी में शराब तस्करों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ की घटना में बिहार पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया है जबकि चौकीदार गंभीर रूप से घायल है. बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार ने शहीद के आश्रितों को सरकार की तरफ से 20 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है.

मृतक SI दिनेश राम (फाइल फोटो)-
मृतक SI दिनेश राम (फाइल फोटो)-

मध निषेध मंत्री सुनील कुमार ने दिया यह बयान

सीतामढ़ी की घटना के बाद बिहार सरकार के मध्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. बिहार में शराबबंदी है और अवैध शराब रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है. उसी के दबाव में शराब माफिया पुलिस पर हमला कर रहे हैं. सीतामढ़ी की घटना का सरकार ने संज्ञान में लिया है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Sitamarhi News: शराब माफिया के साथ पुलिस मुठभेड़ पर मंत्री का अजीब बयान, बोले- क्‍या अमेरिका में नहीं होते अपराध ?
सीतामढ़ी की घटना पर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का बयान नीतीश सरकार की मुश्किल बढ़ा सकता है.

सीतामढ़ी की घटना के लिए सीएम नीतीश है दोषी: आरजेडी

शराब माफिया और पुलिस के बीच सीतामढ़ी में हुई मुठभेड़ पर राजद ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर तंज कसा है. राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि नीतीश ने कानून बनाया है घर में शराब मिले तो घर जब्‍त किया जाएगा और घर के मुखिया को जेल भेजा जाएगा. अब बिहार में शराब मिल रही है, तो बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर भी करवाई होनी चाहिए.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD