धनतेरस-दिवाली के बाद छठ में भी शहर में भयंकर जाम लग रहा है। साेमवार काे सर्वाधिक खराब स्थिति माेतीझील, सरैयागंज, अखाड़ाघाट, जीराेमाइल व अहियापुर की रही। इन जगहाें पर ताे पैदल निकलना भी मुश्किल था। आगे निकलने की हाेड़ में वाहन सवार आमने-सामने डटे रहे और सड़क पर दाेनाें तरफ गाड़ियां फंसी रहीं।

दूसरी तरफ उस स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस कम पड़ गई। जीराेमाइल चाैक पर कई एंबुलेंस भी फंसे। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण सड़कें पतली हाे गई हैं। छठ का बाजार भी सड़काें पर ही लग रहा है। दूसरी तरफ खरीदाराें की भीड़ उमड़ रही है। इससे स्थिति चरमरा रही है।

माेतीझील ओवरब्रिज पर फिर कटे 40 गाड़ियाें के चालान : माेतीझील ओवरब्रिज पर अवैध ढंग से वाहन पार्किंग काे लेकर लगातार दूसरे दिन साेमवार काे 40 गाड़ियाें का लाल चालान काटा गया। पुलिस अमला ने गाड़ियाें के शीशे में चालान की पर्ची लगा दी। अब इन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा।

Input: Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD