PATNA : पाला बदलने की तैयारी कर रहे उद्योग मंत्री श्याम रजक को सरकार और संगठन दोनों से बाहर कर दिया गया है. श्याम रजक को मंत्री पद से वर्खास्त कर दिया गया है. वहीं पार्टी से भी 6 साल के लिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया है.

सरकारी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्याम रजक की मंत्री परिषद से बर्खास्तगी की अनुशंसा राज्यपाल के पास भेज दी है. राजभवन से इसे मंजूरी मिलने की औपचारिकता भर बाकी है. इसके बाद उन्हें बर्खास्त करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

उधर, जेडीयू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि श्याम रजक को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि श्याम रजक लगातार पार्टी विरोधी काम कर रहे थे, लिहाजा पार्टी को ये कदम उठाना पड़ा.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD