बॉलीवुड के विलेन और रियल लाइफ के हीरो सोनू सूद ने एक बार फिर एक बिहारी की मदद की है. लॉकडाउन में लोगों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बिहार के एक व्यक्ति के लिए भैंस खरीदी है. भैंस खरीदने के बाद सोनू ने कहा कि जितना आनंद इस भैंस को खरीदकर आ रहा है उतना तो मुझे अपनी पहली कार खरीदने में भी नहीं आया था.
I was not as excited buying my first car as I was excited buying a new buffalo 🐃 for you.
Will drink a glass of fresh buffalo milk when I come to Bihar. ❤️ https://t.co/6I6azJZ3gZ— sonu sood (@SonuSood) August 21, 2020
इस भैंस खरीदने के पीछे भी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले एक बाढ़ पीड़ित का दर्द छिपा है. बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण के भोला के बेटे की मौत हो गई. यही नहीं बाढ़ में भोला की भैंस भी बह गई. भैंस ही भोला की कमाई का जरिया लेकिन बाढ़ में वो आमदनी का जरिया भी खत्म हो गया. इसके बाद एक भले व्यक्ति ने भोला की कहानी सोनू सूद तक पहुंचायी. फिर क्या था इस समय गरीबों का मसीहा बने सोनू भोला के लिए भैंस खरीदवाया और उस तक पहुंचवाया.
भोला की मदद करने के बाद सोनू सूद ने कहा कि मैं भैंस खरीद कर काफी खुश हूं. इतनी खुशी तो मुझे अपनी पहली कार खरीदने पर भी नहीं हुई थी. जब बिहार आउंगा तो इस भैंस का एक गिलास ताजा दूध पियूंगा.
भोला की इस मदद के बाद सोनू के फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. मालूम हो कि सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान भी मुंबई, दिल्ली और विदेश में फंसे हजारों बिहारियों की मदद कर चुके हैं. बिहार के साथ-साथ कई राज्यों के लोगों की सोनू लगातार मदद करते आ रहे हैं. सोनू द्वारा लोगों की मदद निरंतर जारी है. जो भी सोनू से मदद की गुहार लगाते हैं वो उनकी मदद जरूर करते हैं.
Input : Live Cities






