समस्तीपुरः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित हनुमान मंदिर से शनिवार की सुबह एक पुजारी की खून से लथपथ लाश मिली. शव मिलने के बाद आससपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सुबह मंदिर में कुछ लोग पूजा करने के लिए पहुंचे थे कि शव देखकर वे शोर मचाने लगे.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि स्थानीय कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि पुजारी के साथ उसके भतीजे का पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था. इसके कारण भतीजे ने ही मंदिर में देर रात पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इस मामले में अभी पुलिस जांच करेगी.

Samastipur Temple priest murder in land dispute dead body found with lots of blood ann

पुजारी के बेटे ने चार लोगों पर लगाया आरोप

इस मामले में सदर अस्पताल पहुंचे मुफस्सिल थाना के दारोगा कामेश्वर शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मोहनपुर के वार्ड नंबर 8 में पहुंची. यहां आने पर एक साधु की लाश मिली. साधु के बेटों ने बताया कि तीन-चार लोगों ने मिलकर उनके पिता की हत्या कर दी है.

इस घटना को लेकर हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने अनिल राय, उसकी पत्नी राधा देवी, पुत्र छोटू कुमार व मोनू कुमार पर आरोप लगाया है. ये सभी मोहनपुर वार्ड 8 के ही रहने वाले हैं. इसमें अनिल राय को गिरफ्तार किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Source : ABP News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *