समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड के रोसड़ा- नयानगर रेलवे स्टेशन के समपार फाटक संख्या-11 सी के निकट 05284 डाउन जानकी एक्सप्रेस ट्रेन क्रेन से टकरा गई। जिसमें ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया है कि शनिवार की सुबह जानकी एक्सप्रेस ट्रेन रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन से खुलकर ज्योहिं नयानगर रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या-11 सी के निकट पहुंची तो उसी समय उक्त फाटक के रास्ते क्रेन गुजर रही थी।

जिस कारण ट्रेन और क्रेन मशीन में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ थानाध्यक्ष रामनिवास, आरक्षी मनोज कुमार घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे का काम चल रहा था इस दौरान क्रेन को उस पार ले जाना था। इस रेलवे फाटक को खोला गया। वहां काम कर रहे कमचारियों को ट्रेन आनी की सही जानकारी नहीं थीी ।

क्रेन जैसे ही रेलवे फाटक इन कर रही उसी दौरान अचानक जानकी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। और यह हादसा हुआ । हादसे के बाद वहां से रेलवे कर्मचारी वहां पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। जानकी एक्सप्रेस की स्पीड काफी ज्यादा थी चालक ने सूझबूझ से ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन वह कोशिश नाकाम साबित हुआ और हादसा हो गया।

बताते चलें कि समस्तीपुर में जनवरी 2020 में एक इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें समस्तीपुर से सहरसा जा रही ट्रेन एक बैलगाड़ी से टकरा गई थी। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह हादसा समस्तीपुर जिले के हसनपुर स्टेशन के पास हुआ था हादसे में ट्र्रेन वोगी के गेट पर बैठे यात्री बैल गाड़ी से टकराकर एक-एक कर गिरते चले गए। कुछ की मौत हो गई थी। और कई लोग घायल हो गए थे। यह पूरा मामला लापरवाही का था।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD