आजकल किसी फिल्मों की सफलता के बाद उसके सीक्वल बनने की तैयारी शुरू हो जाती है। और बिहार चुनाव देशभर के लोगों में अपनी पहचान नारे- स्लोगन, तरह – तरह से कला दिखाकर जनता कए लुभाना और रंग – बिरंगे पोस्टर पर लिखे लच्छेदार प्रतिक्रियाओं से भी देशभर का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। ऐसे में बिहार विधान सभा चुनाव के तारीख का एलान हो चुका है।

चुनाव की तारीख के एलान के बाद सीएम नीतीश कुमार प्रेस-वार्ता कर रहे है। सीएम ने चुनाव तारीख के एलान के बाद अपने पहले ही प्रेस कांफ्रेस में सात निश्चय-2 का एलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि यदि दोबारा मौका मिला तो वे सात निश्चय-2 लाएंगे।
कोरोना और बाढ़ की विकटताओं को ध्यान में रखते हुए बिहार चुनाव जल्द ही करवाने का प्रयास है, इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार 3 फेज में चुनाव है। पहले इससे ज्यादा फेज में चुनाव होते थे। 3 फेज में होने जा रहा यह चुनाव दशहरा और दीपावली के बीच संपन्न हो जायेगा

सात निश्चय योजना के सीक्वल लाने की जनता को कहां तक लुभाती है, यह तो चुनाव परिणामों के बाद ही पता चल पाएगा।
लेकिन अपनी सात निश्चय योजना का दम भरते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना को क्रियान्वित कराया,बड़े पैमाने पर काम हुए हैं। जैसे पिछली बार हमने 7 निश्चय पर काम किया अगर आगें मौक़ा मिला तो दूसरा 7 निश्चय शुरू करेंगे। 7 निश्चय-2 महिलाओं के लिए सशक्त महिला सक्षम महिला। युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बिहार के हर खेत को सिंचाई के लिए पानी, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, घर गांव में सोलर लाईट, स्वच्छ शहर समृद्ध शहर, पूरे
बिहार में वृद्धजनों के लिए आश्रय स्थल, हर किसी को स्वास्थ्य सुविधा, बिहार के सभी शहरों में रहने वालों को घर शामिल होगा। इसके साथ ही जो भी छात्रा इंटर करेगी 25 हजार और जो छात्रा स्नातक करेगी उसे 50 हजार रुपया सरकार की ओर से दिया जायेगा। इंटर पास करने वाली सभी छात्राओं को 25 हजार और स्नातक पास करने पर सभी को 50 हजार रुपया पुरस्कार के रुप में मिलेगा।




