PATNA: पूर्व डीजी सुनील कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे कल जेडीयू में शामिल होंगे। जेडीयू सांसद ललन सिंह कल उनको जेडीयू की सदस्यता दिलाएंगे। कल दोपहर में जेडीयू कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया है जिसमें सुनील कुमार को जेडीयू की सदस्यता दिलायी जाएगी। सुनील कुमार पटना के एसएसपी भी रह चुके हैं।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी गहमागहमी तेज हो गयी है। हर राजनीतिक दल अपना कुनबा मजबूत करने में जुटा है। इससे पहले कई दलों के नेताओं ने जेडीयू का दामन थामा है। चुनाव पहले जेडीयू ने आरजेडी में बड़ी सेंधमारी की है और आरजेडी के कई विधायक जेडीयू में शामिल हुए हैं।
बिहार के रिटायर्ड आईपीएस और डीजी सुनील कुमार @Jduonline ज्वाइन करेंगे. कल जेडीयू सांसद ललन सिंह पार्टी ऑफिस में दोपहर 12.30 बजे जेडीयू की सदस्यता दिलाएंगे. लालू-राबड़ी शासन काल में पटना के सबसे लंबे समय तक सीनियर एसपी रह चुके हैं.
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) August 28, 2020




