सुशांत सिंह मौत मामले में बड़ी खबर आ गयी है. केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने ये जानकारी दी है.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई चल रही है. रिया चक्रवर्ती ने पटना पुलिस की जांच को चुनौती दी है. इसी मामले की सुनवाई के दौरान भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी. बिहार सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच कराने का फैसला ले लिया है. इसकी अधिसूचना निकाल दी गयी है.

सुप्रीम कोर्ट में ये सुनवाई जारी है. फिलहाल महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच के फैसले का विरोध कर रही है. देखना होगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाती है

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD