बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित सुसाइड के मामले में उनके मामा ने कहा है कि हम नहीं सोचते हैं कि उसने आत्महत्या की है. पुलिस को मामले की जांच करना चाहिए. उसका मर्डर किया गया है. ये बात सुशांत सिंह के मामा ने पटना में एक्टर के घर के बाहर कही है. वहीं, बिहार के कुछ नेताओं ने सुशांत की आत्महत्या को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है.
सुशांत सिंह के मामा ने कहा, हमें नहीं लगता कि उसने आत्महत्या की, पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए. उसकी मौत के पीछे कोई साजिश लगती है. उनकी हत्या की गई है. मामा यह बात पटना में सुशांत के निवास के बाहर रविवार को कही है.
We don’t think he committed suicide, police must investigate the matter. There seems to be a conspiracy behind his death. He has been murdered: Maternal uncle of #SushantSinghRajput, outside Sushant's residence in Patna, Bihar. (14.06.2020) pic.twitter.com/aUO80KNZdf
— ANI (@ANI) June 15, 2020
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला. बिहार की पूर्व सांसद लवली आनंद और पप्पू यादव पटना में सुशांत राजपूत के राज्य में स्थित घर गए और राजपूत के पिता के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए इस मामले में संदेह जताया और सीबीआई जांच की मांग की है.
राजपूत की मौत की सूचना मिलते ही रिश्तेदार, पड़ोसी और अन्य तमाम लोग पटना के राजीव नगर स्थित उस दो मंजिला मकान में जमा होने लगे जहां अभिनेता का बचपन गुजरा था और जहां अभी उनके सेवानिवृत्त पिता रहते हैं. पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे राजपूत की मौत की खबर शहर में उनके जानने वालों के लिए अब भी रहस्य है.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
Input : india.com








