लॉकडाउन में सोनू सूद, जरूरतमंदों की मदद कर लोगों के लिए मसीहा बने, लेकिन ऐसा लगता है मानों उनकी यह दरियादिली कई लोगों के गले के नीचे नहीं उतरी। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने उनके मदद करने को पीआर स्टंट बताया है। इसपर यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सोनू सूद ने अस्पताल में एडमिट हुए एक पेशेंट के बिल की कॉपी को ट्विटर पर शेयर किया है।
दरअसल, स्नेहिल नाम के एक यूजर ने ट्वीट करके अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगी थी। सोनू ने उनकी मदद की। अब एक दूसरे ट्विटर यूजर ने उनपर सवाल उठाते हुए लिखा, “एक नया ट्विटर अकाउंट, जिसके दो या तीन फॉलोअर्स हैं, केवल एक ट्वीट है। उसने सोनू को टैग भी नहीं किया है, लोकेशन का भी कोई जिक्र नहीं है। कोई कॉन्टैक्ट भी नहीं है, न कोई ईमेल एड्रेस। लेकिन, सोनू को वह ट्वीट मिल जाता है और वह उसकी मदद कर देते हैं। ऐसे बहुत सारे अकाउंट्स डिलीट कर दिए गए हैं, जिन्होंने मदद मांगी थी। पीआर टीम ऐसे ही काम करती है।”
That’s the best part brother.I find a needy & they somehow find me. It’s about
“INTENTIONS”, but u won’t understand.Tom patient will be in SRCC Hospital kindly do ur bit. Send some fruits for him.Someone with 2-3 followers will be happy to get some love from a man with followers https://t.co/f7Hhqrv95X pic.twitter.com/sObQBJdUuO— sonu sood (@SonuSood) October 25, 2020
अब इसका जवाब देते हुए सोनू ने बिल की फोटो शेयर की है, जिसमें उन सभी लोगों की जानकारियां हैं जिनका बिल या जिनका इलाज सोनू ने करवाया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर यह शेयर करते हुए लिखा, “यह सबसे अच्छी बात है भाई। मैं जरूरदतमंदों को ढूंढ लेता हूं और वह भी मुझे ढूंढ ही लेते हैं। यह सब नेक इरादों की बात है। खैर, आप नहीं समझेंगे। कल यह मरीज एसआरसीसी अस्पताल में होंगे। कृपया अपनी तरफ से इन्हें फल ही भिजवा दीजिएगा, जिसके महज दो या तीन फॉलोअर्स हैं। वो आप जैसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले से प्यार पाकर खुश होंगे।”
बता दें, सोनू सूद इन दिनों सभी की मदद करने में लगे हुए हैं। उन्हें आए दिन किसी न किसी जरूरतमंद की मदद करते देखा जा सकता है। हालांकि, उनपर आरोप भी लगते हैं कि यह उनका केवल पीआर स्टंट है और वह केवल लोकप्रियता के लिए लोगों की मदद कर रहे हैं।
Source : Hindustan






