बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी जारी है. इसी कड़ी में आज निर्वाचन आयोग ने बैठक की. जिसमें बिहार के सभी 9 प्रमंडलों के कमिश्नर शामिल हुए. साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे.

बैठक में निर्वाचन आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. सभी प्रमंडलीय आयुक्तों से सुरक्षित मतदान को लेकर की गयी तैयारी का जानकारी ली गयी. साथ ही सभी जिलों के डीएम से अपने-अपने जिलों में की जा रही तैयारी का जायजा लिया गया. साथ ही कई दिशा निर्देश दिए गए.

कोरोना काल में चुनाव को लेकर आयोग की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बूथों की संख्या बढ़ाने, मतदान केन्द्र पर 1,000 से ज्यादा वोटरों के नहीं होने, सेनेटाइजेशन की व्यवस्था करने समेत कई सुझाव दिए गए हैं. ताकी लोग सुरक्षित से मतदान कर सकें.

इधर सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट में बिहार चुनाव रोकने को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कोर्ट चुनाव आयोग को ऐसा निर्देश नहीं दे सकता है. चुनाव कराने की जिम्मेवारी आयोग को है. लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चुनाव कराना अनिवार्य होता है.

बता दें कि बिहार में विपक्षी दल चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हैं. इसको लेकर आरजेडी, कांग्रेस समेत कई दलों ने आयोग से अपनी शिकायत भी दर्ज करा दी है. यहां तक की एनडीए का एक घटक दल एलजेपी ने भी कोरोना काल में चुनाव नहीं कराने को लेकर आयोग से अपील की थी. लेकिन इन सभी की दलीलों को आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD