कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने और बहुत सारे लोगों ने सरकार को कोरोना की वॉर्निंग दी. कई बार हमने सरकार को बात बताई लेकिन सरकार ने हमारा मज़ाक उड़ाया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने कोरोना पर विजय की घोषणा कर दी थी. सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना समझ नही आ रहा है. कोरोना सिर्फ एक बीमारी नही है बदलती और बढ़ती बीमारी है. हम जितना समय इसको देंगे जितना इसको जगह देंगे उतना ये बढ़ता जाएगा.

वायनाड सांसद ने कहा कि जिन लोगों के पास भोजन नही है ,जो कमजोर हैं उनको कोरोना हो सकता है. जिनको कई रोग हैं कोरोना उस पर हमला करता है.कोरोना को रोकने का एक सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है. मास्क,सोशल डिस्टसिंग, लॉक डाउन सब टेम्पररी उपाय है.

‘प्रधानमंत्री की नौटंकी का कारण दूसरी लहर’- राहुल

राहुल ने कहा कि सरकार वैक्सीन डिप्लोमेसी कर रही थी और आज हिंदुस्तान में 3% लोगों को सिर्फ वैक्सीन दिया गया है. 97% लोगों को कोरोना हो सकता है. ब्राजील ने 7% लोगों को वैक्सीनेट कर दिया है. फर्स्ट वेब में बात समझ नहीं आई, लेकिन कोविड की दूसरी लहर PM की जिम्मेदारी है.

राहुल ने सख्त लहजे में कहा कि ‘प्रधानमंत्री की नौटंकी के कारण दूसरी लहर आई है.’ उन्होंने कोरोना को नहीं समझा.भारत की मृत्यु दर एक झूठ है. सरकार को सच बोलना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि इस वायरस के म्यूटेशन के खतरों को समझें. पूरी दुनिया हम जिम्मेदारी बन रहे हैं. क्यों? क्योंकि हमारी 97% आबादी पर कोविड का हमला हो सकता है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *