राजधानी से बड़ी खबर आ रही है. इको पार्क के पास प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने लाठिया बरसाई है. अतिथि शिक्षक समान काम समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. आपको बता दें कई विश्वविद्यालय के गेस्ट फैकेल्टी आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने फरियाद लगाने पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही दर्जनों की संख्या में आए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास जाने की कोशिश की पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें इको पार्क के पास प्रदर्शनकारियों को रोक लिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम अपने ही विभाग में गेस्ट फैकेल्टी हैं जबकि सभी यूनिवर्सिटी में वैकेंसी निकला हुआ है. हमारी नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है.

वहीं खबर की माने तो प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई है. प्रदर्शन कर रहे गेस्ट फैकल्टी ने साफ कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानेंगी तो हम इस चुनाव में नीतीश सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे.

Input : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD