मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अफगानिस्तान की पवित्र काबुल नदी का जल अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि पर पहुंचकर अर्पित किया. सीएम योगी ने काबुल नदी का जल गंगाजल में मिलाकर उसे श्रीराम जन्मभूमि पर अर्पित किया. सीएम योगी ने अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की कामना भी की.

In Ayodhya CM Yogi Adityanath anointed with Water of Kabul river received  from Afghanistan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफगानिस्तान की बालिका की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए जल से प्रभु श्रीराम का जलाभिषेक किया. सीएम योगी ने इस जल में गंगाजल मिलाकर भगवान राम का जलाभिषेक करने के बाद कहा कि अफगानिस्ता से भय के साए में एक बालिका ने काबुल नदी का पवित्र जल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा था.

बताया जाता है कि काबुल नदी का जल भेजने वाली बालिका ने ये निवेदन भी किया था कि इस जल से भगवान राम का जलाभिषेक किया जाए. पीएम मोदी के निर्देश पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे थे. सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर के शिलान्यास के समय हमारा ये प्रयास रहा कि देश की सभी पवित्र नदियों का जल यहां अर्पित किया जाए.

सीएम योगी ने कहा कि बालिका के मन में भी ये आया होगा. उन्होंने अफगानिस्तान के ताजा हालात की चर्चा की और कहा कि अफगानिस्तान में रहकर अभी भी लोगों की आस्था बनी हुई है. भगवान श्रीराम से जल भेजने वाली बालिका के लिए मंगलकामना की. इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या रवाना होने से पहले लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या रवाना होने से पहले कहा कि अभी अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से एक लड़की ने पीएम मोदी को काबुल नदी का जल श्रीराम जन्मभूमि पर समर्पित करने के लिए भेजा है. काबुल नदी के जल की शीशी दिखाते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये छोटी सी शीशी में जो जल आया है, उसे भेजने वाली बेटी की भावना को लेकर अयोध्या जा रहा हूं.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *