बिहार में पूर्व मध्य रेल से चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण के लिए सीट उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी ट्विटर और फेसबुक से भी मिल सकती है। पूर्व मध्य रेल अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर ट्रेनों में सीट उपलब्धता को लेकर लगातार अपडेट कर रहा है।

इस अकाउंट पर एक साथ कई ट्रेनों में सीट उपलब्धता की जानकारी यात्रियों को मिल जा रही है। इसके लिए लोगों को फेसबुक अथवा ट्विटर अकाउंट पर ईसीआर यानी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर को फॉलो करना होगा। यही नहीं नई ट्रेनों के शुरू किये जाने की जानकारी भी इस ट्विटर फेसबुक अकाउंट पर मिल जा रही है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह की जानकारी के लिए यात्रियों को ट्विटर अथवा फेसबुक अकाउंट से जुड़ना होगा। उसके बाद सारी अद्यतन जानकारी उन्हें सोशल साइट पर मिलती रहेगी। बताया कि ट्विटर और फेसबुक पर पूर्व मध्य रेल के हजारों फॉलोअर हैं जो इस जानकारी का लाभ उठाते हैं।

Source : Hindustan

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD